चेन्नई में नंदापुर के युवक की करंट से मौत
- स्टोन पालिश की मशीन चलाते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज/बस्ती। थाना क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी 17 वर्षीय आकाश की चेन्नई में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार देर शाम हुई मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता की मौत चार वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। जिससे किसी तरह बड़ा बेटा आकाश परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उठाने के लिए चेन्नई चला गया। वहां स्टोन पॉलिश की मशीन चलाने लगा। मौत की खबर जगदीश के परिजनों ने मृतक की मां को दी। सुनकर वह रोते बिलखते बदहवास हो गई। परिजनों ने बताया कि आकाश पर ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी।