फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस की नीतियों से लोगों को जोड़ने की जरूरत’

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते युवा कांग्रेस प् - फोटो : BASTI
विज्ञापन
‘कांग्रेस की नीतियों से लोगों को जोड़ने की जरूरत’
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, बूथ प्रबंधन, ब्लॉक कमेटियों के गठन का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि युवाओं के परिश्रम से ही कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प साकार होगा।
उन्होंने बूथों पर निरंतर सक्रियता और समीक्षा के साथ जन समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संघर्ष तेज करना चाहिए। महंगाई, बेकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के सवालों पर लगातार संघर्ष की आवश्यकता है। प्रदेश महासचिव प्रशांत पांडेय ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को जोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रूपेश पांडेय, महामंत्री रामकृष्ण दूबे ने पदाधिकारियों को संगठन स्तर पर चलाएजा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी है और अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश पांडेय ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर सर्वेश शुक्ला, विकास वर्मा, पवन अग्रहरि, अभिषेक सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, मो. खालिद, उमेश तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, पंकज गौतम, अंकित शुक्ल, इन्द्रजीत उपाध्याय, शम्भूधर द्विवेदी, दीपक शुक्ल, सिद्धार्थ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें