फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसी विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आग में झुलसी विवाहिता की मौत
विज्ञापन

बस्ती। आग में झुलसी विवाहिता की जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सोनहा थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मृतका तब्बसुम के पति वशीउल्लाह, सास फरीदुनिशा व ससुर वक्सुल्लाह निवासी बिजवार बढ़ई थाना डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोनहा थानाक्षेत्र के बारहकोनी निवासी सई मोहम्मद ने तहरीर में बताया है कि बेटी तब्बसुम की शादी 30 मई 2021 को सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज के बिजवार बढ़ई निवासी वसीउल्लाह के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल में शादी के बाद से दहेज में दस लाख रुपये की मांग की जाने लगी। वशीउल्लाह का परिवार मुंबई में रहता है। 18 जुलाई को बेटी को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। 26 अगस्त की शाम दामाद वशीउल्लाह ने फिर तब्बसुम से बात की और दहेज के लिए धमकाया। इसके बाद से बेटी तनाव में रहने लगी। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी। 28 अगस्त को दिन में करीब पौने दो बजे जब वह जुम्मे की नमाज पढ़ने गया था, तब बेटी ने शौचालय के पास जाकर डीजल डालकर आग लगा ली। एंबुलेंस से सीएचसी भानपुर ले गए। स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें