फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: विवाहिता का छत की कुंडी से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 15 Mar 2022 02:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

 सीओ रुधौली अंबिका राम ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीण व पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के पचीसा गांव में मंगलवार सुबह 31 वर्षीय विवाहिता का शव घर में छत की कुंडी से बंधे फंदे से लटकता मिला। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं और वह घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। सीओ रुधौली अंबिका राम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि प्रतिभा शर्मा का मायका मनिकापुर गोंडा में है। करीब सात साल उसकी शादी पचीसा गांव के विवेक शर्मा से हुई थी। उसके दो बच्चे, छह वर्षीय शौर्य शर्मा और चार वर्षीय आर्य शर्मा हैं।

बताया कि सोमवार की शाम मायके जाने की बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ था, इसके बाद से ही वह नाराज थी। मंगलवार सुबह विवेक किसी काम से महसो चौराहे पर चले गए। वहां से थोड़ी देर बाद लौटे तो प्रतिभा का कमरा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन


अंदर वह छत की कुंडी से बंधे फंदे से लटक रही थी। सूचना पर मौके पर महसों चौकी इंचार्ज सूर्यभान यादव कांस्टेबल गजेंद्र सिंह राम सिंह यादव साहब प्रसाद विजय गुप्ता घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थोड़ी देर बाद ही सीओ रुधौली अंबिका राम व थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें