फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज से, कुल 33 बूथ, 5449 वोटर

Tue, 15 Mar 2022 12:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज की एमएलसी सीट के लिए  22 तक होगा नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 25 को नाम वापसी, नौ अप्रैल को मतदान, 12 को मतगणना।
विज्ञापन
Mlc Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज की विधान परिषद सीट के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसी के साथ नामांकन कार्य भी शुरू हो जाएगा। निर्वाचन आयोग ने जो कार्यक्रम  जारी किया है उसके मुताबिक, 15 से 22 मार्च तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच और 25 मार्च को नाम वापसी की तारीख तय की गई है। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। डीएम इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर(आरओ), जबकि गोरखपुर और महराजगंज के उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) होंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर-महराजगंज, दोनों ही जिलों में मिलाकर कुल 33 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं की संख्या 5449 है। सभी ब्लॉकों में एक-एक बूथ हैं। साथ ही एक बूथ गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में बनाया गया है, जहां निगम के निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे। चुनाव में सांसद, विधायक, सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष के साथ ही निगम के पार्षद व मेयर तथा नगर पंचायतों के पार्षद व अध्यक्ष अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

वोटर लिस्ट तकरीबन तैयार है। विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद कुछ नामों में बदलाव हो सकता है। मानक के मुताबिक, एक बूथ पर न्यूनतम 70 और अधिकतम 800 वोटर हो सकते हैं। नामांकन, कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में होगा।  मतों कि गिनती का काम भी वहीं होगी। सात मार्च को एमएलसी का कार्यकाल खत्म हो गया था। गोरखपुर-महराजगंज की विधान परिषद सीट से सीपी चंद एमएलसी रहे।
विज्ञापन


डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि 15 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दौरान निकायों को प्रभावित करने वाला कोई नया कार्य नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें