फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मजात शारीरिक विकृति वाले बच्चों को चिन्हित करें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषित बच्चा इलाज से वंचित न रहे : डीएम
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम ने अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र तथा कम कुपोषित बच्चों को तहसील के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया। यह भी निर्देश दिया है कि जन्मजात शारीरिक अंग में विकृति वाले बच्चों को उनकी करेक्टिव सर्जरी कराने के लिए चिह्नित करें।
विज्ञापन

डीएम विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में बोल रही थीं। कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी अपने कार्य क्षेत्र में निवास करने वाले ऐसे सभी बच्चों की अलग-अलग सूची तैयार करेंगी। अति कुपोषित बच्चों की जांच डॉक्टर के माध्यम से करा कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भिजवाएं। सभी सीडीपीओ इसकी सघन मानीटरिंग करेंगे ताकि कोई भी अति कुपोषित बच्चा इलाज से वंचित न रहे। इसी प्रकार कम कुपोषित बच्चों को तहसील के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाएगा। अन्य कुपोषित बच्चों की जांच कर डॉक्टर दवा देगा। आवश्यक होने पर ही उन्हें भर्ती किया जाएगा। निर्देश दिया है कि जन्म से कटे होंठ वाले, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर वाले या अन्य किसी विकृति से प्रभावित बच्चों की आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर चिह्नित करेंगी। ऐसे सभी बच्चों की सूची संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे बच्चों को चिह्नित करने के बाद ब्लॉकवार कैंप आयोजित करके डॉक्टरों की टीम द्वारा इनका परीक्षण किया जाएगा। अंतिम रूप से बच्चों को चिह्नित करते हुए सूची तैयार की जाएगी। ऐसे बच्चों की विकृतियों को ठीक करने के लिए करेक्टिव सर्जरी का कैंप आयोजित किया जाएगा, जो निशुल्क होगा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कनौजिया, डॉ. सीके वर्मा, प्रभारी सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध, जगदीश शुक्ला, जिला प्रबंधक राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें