फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1556 लोगों की हुई कोविड जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
1556 लोगों की हुई कोविड जांच रिपोर्ट, सभी निगेटिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को 1556 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से जारी की गई। इसमें किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। सभी निगेटिव मिले हैं। ऐसा लगातार 24वें दिन हुआ है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11714 है। इनमें11384 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 330 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कोई भी सक्रिय केस नहीं है। 2787 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट आनी है। कोरोना जांच के लिए अब तक जिले में सात लाख 90 हजार 691 सैंपल लिए गए हैं। इसमें सात लाख 87 हजार 904 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें सात लाख 76 हजार 190 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से शहर और गांवों से बृहस्पतिवार को 1498 सैंपल लिए गए। इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा की अगुवाई में कोविड जांच के लिए रेलवे स्टेशन, बड़ेवन ओवरब्रिज के पास और रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सैंपल संकलित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें