वाल्टरगंज। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर एक जाति नहीं संपूर्ण मानव का विकास चाहते थे। उनके इस विचार से सबको सीख लेनी चाहिए कि अगर हक चाहते हो तो लड़ना सीखो और कदम-कदम पर अड़ना सीखो। यही नहीं उन्होंने यह भी नारा दिया कि जीना है तो मरना सीखो। इस विचारधारा से जब हम आगे बढ़ेंगे, तभी समाज का विकास होगा।
यह बातें प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने वाल्टर गंज स्थित हीरालाल प्राथमिक विद्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारधारा व संघर्षों को याद रखना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से गाेविंद नगर शुगर मिल को चालू करने का मुद्दा उठाया तो मंत्री ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। मौजूद भीड़ ने तालियां बजाकर उनके आश्वासन का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान अमरनाथ चौधरी, सुख सागर उपाध्याय, ध्रुव चंद, यशवंत सिंह व विश्वनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवादब