फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर लाठीचार्ज के उच्चस्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों पर लाठीचार्ज के उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश छात्र-युवा बेरोजगार अधिकार मोर्चा ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गणतंत्र दिवस पर रोजगार की मांग कर रहे छात्रों पर विभिन्न स्थानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा उप्र छात्र-युवा बेरोजगार अधिकार मोर्चा ने की है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया है।
विज्ञापन

मोर्चा के संयोजक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के सदस्यों ने घटना के उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को दंडित करने, गिरफ्तार छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने और उन्हें रिहा करने तथा रोजगार की गारंटी बेरोजगारों को दिए जाने सहित चार सूत्री मांग पत्र दिया। इस मौके पर अर्जक समाज के राष्ट्रीय संयोजक गौरीशंकर, इंकलाबी नौजवान सभा के सचिव रामलौट, दिग्विजय सिंह, आरके भारतियन, हृदय गौतम, मनीराम मौर्य, रामसुमेर यादव, श्रीराम, रेनू बाला, मो. एहसानुल्ला, शैलेंद्र कुमार, कुलदीप, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें