फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-प्राजीक्यूशन पोर्टल पर मुकदमो का विवरण अपलोड कर जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-प्राजीक्यूशन पोर्टल पर मुकदमों का विवरण अपलोड करें जिम्मेदार
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल नें ई-प्राजीक्यूशन पोर्टल पर नियमित रूप से मुकदमों का विवरण अपलोड करने के लिए सभी डीजीसी, एडीजीसी व प्राजीक्यूशन अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसकी प्रतिमाह पोर्टल पर प्राप्त सूचना के आधार पर समीक्षा की जायेगी। सभी एडीजीसी तथा प्राजीक्यूशन अधिकारियों का माहवार गवाहों का परीक्षण कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। कहा है कि दोनो कार्यों में कमी मिलने पर शासन को अवगत कराया जाएगा।
डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर रही थीं। एडीएम को निर्देशित किया कि डीजीसी तथा एडीजीसी के मासिक मानदेय का भुगतान एक सप्ताह में कराएं। निर्देश दिया कि गुण-दोष के आधार पर मुकदमों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। माहवार प्राथमिकता वाले वादों की सूची तैयार करें तथा सुनिश्चित करें कि निर्धारित तिथि पर इनकी सुनवाई हो सके। उन्होंने कहा कि अंतिम दौर की सुनवाई वाले मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाएं। बिजली निगम के लंबित लगभग 1800 मुकदमों में उपभोक्ता को समय से समन तामीला कराएं। उन्होंने मुकदमों में गवाहों की उपस्थिति, फास्ट ट्रैककोर्ट तथा गैंगस्टर एवं एनडीपीएस के मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा की। संचालन संयुक्त निदेशक, अभियोजन सत्य प्रकाश ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रामेन्द्र मोहन मिश्र, डीजीसी क्रिमिनल परिपूर्णानंद पांडेय, एपीओज्योत्सना दुबे, अजय गुप्ता, प्रज्ञानंद पांडेय, पीओ नीलिमा मिश्रा, संजय शुक्ला, राम मिलन यादव, सुधीर स्वरूप, पंकज गौतम, अशोक पाल, अमरेन्द्र पांडेय, एडीजीसी आरपी पांडेय, जय गोविन्द सिंह, अजय प्रताप पाल, राम प्रकाश दुबे, देवांद सिंह, वंदना चौधरी, अरविंद कुमार पांडेय, हयात मोहम्मद, एमके उपाध्याय और लाल अभय प्रसाद आदि मौजूद थे।
फोटो 68
बेलघाट बाजार से शुरू हुई पौराणिक कुओं के जीर्णोद्धार की शुरुआत
- डीएम ने जिला जज गौतम बुद्धनगर की मौजूदगी में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएम के निर्देश पर पौराणिक कुओं के जीर्णोद्धार एवं पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिला जज गौतम बुद्धनगर अंगद प्रसाद की उपस्थिति में डीएम सौम्या अग्रवाल ने ग्राम पंचायत बेलघाट बाजार कार्यक्रम को गति दी। विधिवत पूजन-अर्चन कर डीएम ने कुओं के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुएं जीवन में महत्वपूर्ण अंग हैं। सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों में इनका विशेष महत्व है। इसके आसपास सफाई रखना तथा एक प्रमुख जलस्रोत के रूप में इसे सुरक्षित रखना सबका दायित्व है। पूरे जिले में प्रत्येक राजस्व गांव में इस प्रकार के एक-एक कुआं सुरक्षित और संरक्षित किया जाएगा। प्रत्येक कुएं पर जाली लगाई जाएगी। उसके किनारे चबूतरा बनाया जाएगा तथा आसपास खाली जमीन पर पौधरोपण भी किया जाएगा। पौधरोपण में हरिशंकरी पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें