ऐसे बनेगी फोरलेन सड़क
वर्तमान सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11- 11 मीटर चौड़ाई की मार्किंग की गई है। इसमें 1.750 किमी की लंबाई में सड़क के मध्य से दोनों तरफ 9- 9 मीटर चौड़ी हॉट मिक्स प्लांट से सड़क बनेगी। बीच में 52 सेमी चौड़ा डिवाइडर होगा। जबकि दोनों किनारों पर दो मीटर में पटरी और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।
16.58 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क
हाईवे को शहर से जोड़ने वाली सात मीटर चौड़ी यह सड़क नाली, पटरी, डिवाइडर के साथ कुल 22 मीटर चौड़ाई में विस्तार लेगी। इस पर 16.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किश्त के रूप में 4 करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये आवंटित भी हो चुके हैं। सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। बड़ेवन से ब्लॉक रोड के मोड़ तक एक तरफ खोदाई हो गई है।
अन्य भवनों में भी करना पड़ेगा परिवर्तन
फोरलेन सड़क बनने से कुछ मकान और शॉपिंग मॉल सड़क से बिल्कुल सट जाएंगे। यहां पार्किंग आदि जगह नहीं बचेगी। अभी तक इन भवनों के सामने सड़क की जमीन पर ही पार्किंग होती रही। फोरलेन सड़क बनने से इन भवनों की प्रकृति बदलनी पड़ेगी। निर्माण तोड़कर सड़क से और पीछे हटना होगा। तभी कामर्शियल एवं आवासीय भवनों को पार्किंग की जगह मिल पाएगी।