फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: दावत खाने गए पूर्व प्रधान को हॉकी-डंडे से पीटा, बीच-बचाव में पहुंचे पूर्व बीडीसी की भी हुई धुनाई

Wed, 27 Oct 2021 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

चुनाव के समय से विवाद चल रहा है। चुनाव-प्रचार के समय पूर्व प्रधान राजकुमार वर्मा व प्रधान अकबाल के पुत्र धर्मेंद्र के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक परिचित के घर दावत खाने गए नारायणपुर गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार वर्मा को प्रधान के पुत्र ने समर्थकों के साथ हॉकी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में सिर में लगी चोट से पूर्व प्रधान बेहोश हो गए। उसके बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। बचाने पहुंचे पूर्व बीडीसी रामदीन को भी पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


नरायनपुर मिश्र ग्राम पंचायत में चुनाव के समय से विवाद चल रहा है। चुनाव-प्रचार के समय पूर्व प्रधान राजकुमार वर्मा व प्रधान अकबाल के पुत्र धर्मेंद्र के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया था।

सोमवार को राज कुमार ग्राम पंचायत के पुरवे वांछनपुर में परिचित नंदलाल के घर दावत में शामिल होने गए थे। नंदलाल के पट्टीदार राजमन के घर प्रधान पुत्र धर्मेंद्र भी पहुंच गया। इसी बीच किसी बात पर पूर्व प्रधान को घेर लिया। बात बढ़ गई तो धर्मेंद्र व उसके साथ आए लोगों ने हॉकी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए तो हमलावर भाग गए। रात में परिजन राजकुमार को लेकर सीएचसी गए।
विज्ञापन


चिकित्सक अभय सिंह ने बताया कि सिर, हाथ व पीठ पर चोट के निशान हैं। जिला अस्पताल रेफर किया है। पीड़ित ने मंगलवार सुबह थाने पर पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें