फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नोटिस की अवहेलना का दर्ज करें केस, फिर कुर्की का आदेश

Tue, 25 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के सेंठा गांव की मां-बेटी की हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार 50-50 हजार के इनामी कौशल चंद, उसकी पत्नी रंजना की संपत्ति कुर्की करने के लिए कप्तानगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे दिया था।
सोमवार को कोर्ट ने निर्देश दिया कि पहले कुर्की की नोटिस की अवहेलना का केस दर्ज किया जाए। इसके बाद धारा 83 के तहत कुर्की का आदेश दिया जाएगा। इससे पहले कोर्ट से सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

इसके बाद 18 जनवरी को पुलिस ने गांव में डुग्गी-मुनादी कराया था। एक माह की नोटिस अवधि बीतने के बाद 20 फरवरी को विवेचक उपेंद्र मिश्र की तरफ से कोर्ट में धारा 83 के तहत आदेश जारी करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिसंबर को गोदावरी देवी (58) और बेटी सौम्या (24) का कमरे में 80 फीसदी जला शव मिला था। गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, सौतेले भाई करुणाकर उर्फ लल्लन, सगे भाई राजन उर्फ राजेश आदि पर हत्या का केस कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें