फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मियोंं ने भरा संकल्प पत्र

Thu, 23 Nov 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों से संकल्प पत्र भरा। जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत करीब 4356 कर्मियों ने संकल्प पत्र भरकर जनवरी में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की सहमति दी। विभिन्न कार्यालयों में आयोजित मतदान में कर्मियों ने संकल्प पत्र भरकर मतदान पेटिका में डाला।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित संगठन भवन पर मतपेटिका को जमा किया गया। य मत पेटिकाएं 25 नवंबर को लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय में जमा की जाएंगी। यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल व जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्रीय व राज्य कर्मी, शिक्षक लखनऊ व दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं। तमाम प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की हठवादिता के कारण पुरानी पेंशन बहाली रुकी हुई है। अब कर्मचारी निर्णायक आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस मौके पर सचिन पांडेय, डीएन वर्मा, रणंजय सिंह, संतोष राव, रामचरन, संकट हरण पांडेय, अमन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें