फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उप निदेशक कृषि ने निजी खाद्य दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर और सल्टौआ में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को डीडी कृषि अशोक कुमार ने निजी विक्रेताओं, थोक एवं फुटकर दुकानों, बफर गोदामों स समितियों पर आकस्मिक छापा/निरीक्षण किया। कृषक सेवा केंद्र सियरापार में निरीक्षण के दौरान विक्रेता द्वारा उर्वरक का लाइसेंस दिखाया गया मगर रेट बोर्ड सही नहीं था।
विज्ञापन

विक्रेता द्वारा स्टाक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का अवलोकन कराया गया। रेट बोर्ड तत्काल लगाने को कहा। किसान राम लौट संवाद किया। पांच अन्य किसानों से वार्ता की गई। प्रो. अरविंद प्रताप सिंह गौरा बस्ती सदर, शुक्ला खाद एवं बीज भंडार पिपराजप्ति सल्टौवा गोपालपुर, बस्ती सहकारी क्रय विक्रय केंद्र सियरापार बस्ती सदर एवं चौधरी खाद भंडार सियरापार बस्ती के दुकान निरीक्षण के समय बिना किसी कारण बंद पाए गए जिस पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीडी कृषि ने कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी बस्ती एवं सहायक आयुक्त सहकारिता बस्ती को निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें