फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्पदंश से युवक गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कांची डड़वा गांव में खेत में खाद के छिड़काव के दौरान एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कांची डड़वा निवासी ओमवीर सिंह (32) पुत्र मिथलेश सिंह बृहस्पतिवार को घर के पीछे स्थित खेत में खाद का छिड़काव करवा रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर खेत में मौजूद मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्हें घर पहुंचाया। परिजन तत्काल निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें