फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कॉल में बढ़ गए दस हजार से अधिक राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में बढ़ गए दस हजार से अधिक राशन कार्ड
विज्ञापन

बस्ती। सूबे में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का निहितार्थ चाहे जो हो, मगर गरीबों की झोली में गेहूं व चावल खूब आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में सरकार ने माह में दो बार निशुल्क अनाज वितरण की व्यवस्था बनाई है। 2020 में जिले में 426338 राशन कार्ड थे, मगर अब यह संख्या 436438 हो गई है। करीब दस हजार राशन कार्ड वर्ष भर में बढ़ गए हैं। इनमें करीब एक लाख यूनिट भी बढ़ी है। अनाज की खपत भी करीब 1.10 लाख क्विंटल हो गई है।
जिले में वर्ष 2020 में कोविड से पहले 426338 राशन कार्ड थे। कुल यूनिट संख्या 1788837 थी। वर्ष 2020 के कोविड के समय कुल 6372 राशन कार्ड बनवाए गए। इन राशन कार्डों में 26799 यूनिट शामिल किया गया। इससे यह संख्या बढ़कर 1815636 हो गई। वर्ष 2020 में कोरोना के दौरान जो प्रवासी मजदूर यहां पहुंचे, उनके 1908 अस्थाई राशन कार्ड बनवाए गए, जिन्हें पांच किलो प्रति यूनिट निशुल्क राशन दिलवाया गया। इन अस्थाई राशन कार्डों में 6275 यूनिट थी। वर्ष 2021 में कोविड के समय कुल 1673 पात्र परिवारों को नए लाभार्थी के रूप में जोड़ा गया। वर्तमान में कुल 436438 राशन कार्ड प्रचलित हैं। इनमें 1916785 यूनिट हैं। वर्तमान में 616937 क्विंटल गेहूं व 425415 क्विंटल चावल का वितरण हो रहा है, जो वर्ष 2020 के मुकाबले 110325 क्विंटल अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जो राशन कार्ड बढ़े हैं उनका सत्यापन कराकर तत्कालीन अधिकारियों ने बढ़ाया है। अभी इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। शासन की मंशा के अनुसार पूर्व से वितरित हो रहा अनाज अब भी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें