बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मंगलवार को पीड़ितों ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने, संचालक पर केस दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार करने, धोखाधड़ी के शिकार लोगोें को उनका धन वापस कराने की मांग की है।
कलवारी क्षेत्र के डारीडीहा निवासी श्यामलाल, राम सुभाष, गीता, परशुराम, सुकुरता, कांती, घुरहू, निर्मोही, झिनका, सरिता, दुलारी, राम सिंह, विक्रम आदि ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि अंगूठा लगवाने के बाद सर्वर न चलने की बात कहकर कम रुपये देकर खाताधारकों के खाते से अधिक रुपये निकाल लिए जाते हैं। मामला सामने आने के बाद केंद्र बंद कर संचालक भाग गया। इस कारण से उन लोगों की का धन डूब गया है। संवाद