फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भारत मुक्ति मोर्चा ने जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 01 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपनीबाग चौक से जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन देने जाते भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता
विज्ञापन
बस्ती। ओबीसी की जाति आधारित गणना कराने समेत अन्य मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष आरके अरतीयन ने कहा कि 31 दिसंबर को संगठन ने भारत बंद का एलान किया है।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्य रूप से तीन मांगों को लेकर हम जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने को विवश हैं। ओवीसी की जाति आधारित गणना न कराके सरकार ओवीसी को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना चाहती है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई टिप्पणी का हम विरोध करते हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रहलाद गौतम, सुग्रीव प्रसाद चौधरी, रंगई प्रसाद, डॉ. रिफाकत अली, सरिता भारती, दिनेश कुमार, ठाकुर प्रेम नागवंशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें