फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ी भीड़, कम पड़ जा रहे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ी भीड़, कम पड़ जा रहे टीके
विज्ञापन

- टीकाकरण को बरकरार है लोगों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह का आलम यह है कि अब वैक्सीन ही कम पड़ जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में लोग कतारबद्ध होकर टीका लगवाने के लिए खड़े रहे। इसके अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी अभियान चला।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में मंगलवार को बारिश होने के बाद भी काफी भीड़ लगी रही। जिससे वैक्सीन कम पड़ गई और कई लोगों को वापस लौट जाना पड़ा। यहां 400 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में भी भीड़ उमड़ी रही। यहां करीब पांच सौ से अधिक लोगों को टीका लगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गंभीर बीमारी वाले जैसे बीपी, शुगर, कैंसर आदि से पीड़ितों को भी वैक्सीन प्राथमिकता पर लगाई जा रही है। अभी कोविशील्ड व को-वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। सीएमओ डा. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को अवकाश छोड़कर शेष छुट्टी वाले दिन भी वैक्सीनेशन कार्य चल रहा है। शहर में तीन मोबाइल वैन भी चलाकर लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक चार लाख 45 हजार 330 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें