फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला
विज्ञापन

- 1490 की जारी हुई कोरोना जांच रिपोर्ट, सभी निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मंगलवार को 1490 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। सभी जांच में सभी निगेटिव मिले हैं। लगातार आठवें दिन भी जिले में कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। एक्टिव केस की भी संख्या शून्य है। वहीं, मंगलवार को शहर और गांवों से 1259 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 330 की मौत हो चुकी है। अभी भी 5548 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना जांच के लिए अब तक सात लाख 65 हजार 55 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें सात लाख 59 हजार 507 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें सात लाख 47 हजार 793 निगेटिव मिले हैं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा की देखरेख में रेलवे स्टेशन, बड़ेवन ओवरब्रिज के पास और रोडवेज बस स्टेशन परिसर व विभिन्न स्वास्थ्य टीमों की ओर से गांवों से मंगलवार को 1259 सैंपल लिए गए। इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांचें शामिल हैं। सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए अभी लोग नियमित मास्क लगाएं। दो गज दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें