फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की कम कीमत देने पर बवाल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बस्ती। शहर के रोडवेज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पांच रुपये के लिए जमकर बवाल हुआ। तीन बाइक पर पहुंचे सात युवकों से 30 रुपये का पेट्रोल भराने के बाद 25 रुपये देने पर बात काफी बढ़ गई। हंगामा व मारपीट की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। भगदड़ में तीन को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई। तब जाकर माहौल शांत हुआ। दोनों पक्षों ने एक छात्र नेता समेत कुछ अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।  
विज्ञापन

 रोडवेज से आगे मालवीय रोड पर दो सौ मीटर दूर स्थित चंद्रा ऑटो मोबाइल पंट्रोल पंप है। जिसके प्रोपराइटर अशोक सिंह ने तहरीर में बताया है कि शनिवार की रात 10 बजकर 20 मिनट पर तीन बाइक पर सवार होकर सात लोग पेट्रोल पंप पर आए। एक बाइक में 30 रुपए का पेट्रोल भरवाया। सेल्समैन को 25 रुपये देने लगे। सेल्समैन बाकी पांच रुपये मांगने लगा तो तीनों बाइक पर बैठे सभी युवक सेल्समैन पर टूट पड़े और उसे जमकर पीटा। एक छात्र नेता समेत चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से वादी विष्णु ने भी कोतवाली में तहरीर देकर बलवा व मारपीट का आरोप लगाया। सीओ सिटी आलोक सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें