फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आए परदेशी की एक्सीडेंट में मौत

Mon, 08 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
परसरामपुर थानान्तर्गत केशवापुर गांव के पास हाईवे पर देर रात करीब 11 बजे रोडवेज बस की चपेट में आकर साइकिल सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दुबई से हाल ही में घर आए राम नगर निवासी रामजी के हाईवे पार करते समय बस की चपेट में आ गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को फैजाबाद जिला  अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह जैसे ही इस घटना का समाचार मिला, परिवार में हाहाकार मच गया।  
विज्ञापन


रामनगर के निवासी मुन्नीलाल के एकलौते पुत्र रामजी के चार बच्चे पूजा, आरती, बलवंत  व सूरज हैं। बच्चों के अलावा पत्नी उर्मिला का रोते रोते बुरा हाल है। मां रह-रहकर बेहोश हो जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि रामजी साढ़े तीन साल दुबई में बिताकर पिछले ही  महीने घर लौटे थे। उनकी बीजा अवधि खत्म हो गई थी। अगले माह 3 सितंबर को  दोबारा जाने का बीजा मिला था। जब से वह घर आया था हंसी-खुशी का माहौल था। मगर एक झटके में सब कुछ बदल गया। पीएम के बाद  शव का सरयू तट पर दाह  संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें