फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोरलेन पर पलटा गैस से भरा टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर पलटा गैस से भरा टैंकर
विज्ञापन


महराजगंज (बस्ती)।
फोरलेन पर नगर थाने के गोटवा कस्बे के फ्लाईओवर पर बस की साइड लगने से रसोई गैस भरा टैंकर (कैप्सूल वैन) रेलिंग को तोड़ते हुए हाइवे पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। हालांकि, एक लेन पर वैन के पलटने से कुछ देर के लिए एक लेन पर यातायात बाधित रहा। पुलिस और एनएचएआई टीम ने किस तरह जाम हटवाया।
पंजाब प्रांत के भटिंडा से गैस भरकर टैंकर सहजनवा रिफिलिंग प्लांट गोरखपुर जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे नगर थाने के गोटवा फ्लाई ओवर के पास पीछे से एक बस की टैंकर में साइड लग गई। वैन ड्राइवर रफीक 40 वर्ष और खलासी आमिर 16 वर्ष निवासी मान्धाता जिला प्रतापगढ़ ने बताया कि जब बस अनियंत्रित हो गई तो दोनों टैंकर से कूद गए। नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्रा और एनएचएआई के राजेश श्रीवास्तव पहुंचे। एचपी गैस कंपनी के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में मची अफरातफरी
सुबह पांच बजे के समय जब यह गैस टैंकर (कैप्सूल वैन) पलटा, उस समय ज्यादातर लोग बिस्तर पर थे। जल्दी उठकर मार्निंग वॉक वाले तो निकल पड़े थे लेकिन आबादी में सन्नाटा था। जैसे ही वैन पलटने की तेज आवाज हुई तो एकाएक लोग घबराकर घरों से निकल पड़े। उनकी जान में तब जान आई जब यकीन हो गया कि गैस रिसाव नहीं हो रहा है। जानकार बताते हैं कि यदि गैस रिसाव होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। चूंकि यह हादसा कस्बे में आबादी के निकट हुआ, इसजिए वहां ज्यादा जोखिम था। हालांकि, संयोग अचछा था कि कैप्सूूल में कहीं छेद नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें