फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने चार की झोपड़ी उजाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने चार की झोपड़ियां उजाड़ीं
विज्ञापन

महसो।
लालगंज थाना क्षेत्र के साहुपार के निकट ईंट भट्ठे के पास कई पुस्त से रह रहे चार परिवारों का छप्पर को दबंगों ने उजाड़ दिया। आरोप है कि बेटी की शादी के जेवरात भी उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक को नामजद किया है।
विज्ञापन

पीड़ितों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ दबंग किस्म के लोग पहले से रह रहे लोगों को जबरन घरों से बाहर निकालना शुरू कर दिए। घर से नहीं निकलने पर मारने-पीटने लगे। झिनकान शर्मा, पारस शर्मा, अर्जुन शर्मा, हजरत अली, मोहम्मद हुसैन, ज्योति शर्मा, सबिदा खातून, मोहमद हुसैन, ज्योति ठाकुर सहित कई ने मारने पीटने की बात कही। बताया कि घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया। मोबाइल तोड़ दिया। मोहम्मद हुसैन ने बताया कि बेटी की शादी के लिए जेवर ख़रीदा था, जिसे लूट लिया। बाद में बुलडोजर से चार झोपड़ियां भी गिरा दीं। जिस वक्त यह हो रहा था, उस समय आसपास के लोग जुटे लेकिन किसी में विरोध का साहस नहीं हुआ। बाद में लोगों ने महसों-महुली मार्ग को जाम कर दिया। लालगंज पुलिस के हस्तक्षेप और केस दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम हटा। इस बाबत लालगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि 15 से 20 मिनट तक जाम लगा था। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने जाम हटा दिया। झोपड़ी हटाने के आरोप में बब्बू पाल पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें