फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों में आग से  19 घर जले 

विज्ञापन
घरसोहिया में बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब शार्ट सर्किट से लगी आग में 17 लोगों के घर जल गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती जिले में बृहस्पतिवार को  घरसोहिया, अगई भगाड़, कठार जंगल, कैथोलियागांव में आग लगने की घटनाएं हुईं। लेकिन सर्वाधिक तबाही पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के घरसोहिया गांव में हुई। यहां दोपहर दो बजे के करीब शार्ट सर्किट से लगी आग में 17 लोगों के घर जल गए। इसके अलावा एक व्यक्ति का नया ट्रैक्टर, कई साइकिलें और इलेक्ट्रानिक सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे के करीब घरसोहिया गांव में एक स्थान पर रखे खर पतवार, लकड़ी और उपले में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग बुझाने की सोचते तब तक हवा के साथ आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से विजय कुमार, शिव प्रसाद, चुन्नू, मुन्नू, तीरथ, प्रमोद, सुग्रीव, जगदीश, बृजभान, लखन, शत्रुघ्न, हरीश, राजकुमार, सोनू, जुमानी, शिवदास और अवधेश का मकान जल गया। अवधेश का नया ट्रैक्टर,सोनू के घर में रखा गैस सिलिंडर भी आग में जल गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों और गांव के लोगों ने आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। बीच में फायर ब्रिगेड का पानी भी खतम हो गया। इसके बाद एक पंप चालू कराकर पानी की सप्लाई दमकल को की गई। इसके बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 वहीं नगर थाना क्षेत्र में भी दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। अगई भगाड़ गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत मे पड़े  डंठल में आग लग गई। तेज हवाओं से आग बढ़ते हुए गांव में पहुंच गई। गांव की तरफ आ रही आग को देखकर गांव वालों के होश उड़ गए। गांव में चारों ओर शोर होने लगा। शोर सुनकर आस पास के कई गांवों के लोग पहुंच गए।

आग की सूचना 100 नंबर पर देने के बाद ग्रामीण खुद आग बुझाने मे लग गए। कई लोगों ने पंपिंग सेट लगाकर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग से रीटू सिंह का छप्पर और उसमें रखा भूसा, धर्मराज सिंह, अनिल सिंह का भी कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलाव कुछ पेड़ भी जले हैं। वहीं कठार जंगल गांव के दलित बस्ती की है। जहां अज्ञात कारणों से लगी आग से गुरुदास, धर्मराज, रामशब्द पुत्र गण दूबर, मंगरू प्रसाद पुत्र रामअचल, रामअवध पुत्र तमेसर के छप्पर में रखी लकड़ी और उपले जल गए।  

वहीं परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कैथोलिया गांव में गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे  अज्ञात कारणों से लगी आग से दो सगे भाइयों सफी और रफी की झोपड़ियां जल गईं। इसके साथ ही 18 मुर्गियां, 20 बकरियां भी झुलस कर मर र्गइं।  सफी की लड़की कैसरबानो की पांच मई को शादी थी। इस आग में शादी की तैयारी के लिए रखा सामान भी जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें