फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 21 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बेवाना में हुई हत्या का शिकार युवक के परिवारीजन व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बेवाना के बहलोलपुर में बुधवार रात घर के बाहर सोते समय युवक की उसके ही पट्टीदार समेत दो लोगों ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हत्यारे भाग निकले।
विज्ञापन


गोली पेट के पास लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवारीजन रात में ही युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची बेवाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है रंजिशन वारदात को अंजाम दिया गया है।

 बुधवार मध्य रात्रि के करीब बेवाना थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में उस समय चीख-पुकार व अफरातफरी मच गई जब गांव निवासी जयनरायण के 30 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार को गोली मार दी गई। उमेश उस समय घर के बाहर बने छप्पर में अकेले सो रहा था।
विज्ञापन


अचानक गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़ कर छप्पर में सो रहे उमेश के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वह खून से पूरी तरह लथपथ था। इस बीच हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग चुके थे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के घरों के पुरुष व महिलाएं भी मौके पर पहुंचीं।

घटना से समूचे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के सहयोग से उमेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची बेवाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा है।

 घटना के पीछे छेड़छाड़ से जुड़ा एक विवाद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार गांव के एक व्यक्ति की लड़की से गत दिनों एक युवक ने छेड़छाड़ के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया था।  इस घटना को लेकर लड़की के परिवारीजन उमेश की भूमिका से इसलिए नाराज थे कि उमेश आरोपी युवक के साथ उठता-बैठता था।

पुलिस मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। बताया जाता है कि बुधवार रात साढ़े 11 बजे के करीब लड़की का पिता एक अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी लाइसेंसी रायफल से घर के बाहर सो रहे उमेश को गोली मार दी। यह भी बताया जाता है कि लड़की पक्ष उमेश का पट्टीदार है।

सीओ अकबरपुर उदयप्रताप सिंह ने बताया कि गोली लाइसेंसी रायफल से मारी गई है। लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आरोपी फरार है। जिस युवक की हत्या की गई है, छेड़छाड़ के एक मामले को लेकर आरोपी उसकी भूमिका से नाराज था।

 एएसपी राहुल राज ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी, आरोपी की पत्नी व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल बरमद कर ली गई है। जांच के बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें