फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से चार संक्रमित, सप्ताह भर में एक भी मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं एक शख्स स्वस्थ हुआ। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जिले में संक्रमण से 329 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 17 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड के केस जरूर कम हुए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। दोबारा यह संक्रमण न फैलने पाए इसके लिए सजग रहने की जरूरत है। अस्पतालों को तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए संसाधनों से लैस किया जा रहा है। जिले में अब तक 6,28,916 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 6,21,340 की रिपोर्ट आ गई है। अब तक 11,696 पॉजिटिव केस मिले हैं। 7576 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। 11,334 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें