फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 ग्राम सोने के जेवर ले उड़ा टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
60 ग्राम सोने के जेवर ले उड़ा टप्पेबाज
विज्ञापन

हर्रैया कस्बे के चौक स्थित दुकान का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। टप्पेबाज कस्बे के चौक स्थित स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से 60 ग्राम सोने के जेवरात उड़ा ले गया। इसकी कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। जानकारी होने पर दुकानदार के होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या 10 रामलीला नगर के काली चौक के सामने आभूषण विक्रेता अशोक कुमार की दुकान पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक जेवर खरीदने पहुंचा। करीब साठ ग्राम सोने के आभूषणों की खरीददारी की। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये हुई। जेवर दुकान पर ही छोड़कर युवक सामने चाय की दुकान पर जलपान करने चला गया। ज्वेलरी विक्रेता भी किसी काम से बगल की दुकान पर चला गया। इतने में टप्पेबाज मौका देखकर दुकान से खरीदे गए सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गए। अशोक जब दुकान पर पहुंचा तो जेवरात गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हर्रैया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसएसआई कन्हैयालाल पांडे ने दुकानदार से पूछताछ कर अगल बगल की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज के सहारे जांच शुरू कर दी। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि दुकान के अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें