पावर हाउस के पास अनियंत्रित हुई थी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। हर्रैया रोड पर पावर हाउस की पास शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे बैठे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं । स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजवाया। जहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बभनान कस्बे के सुभाष नगर वार्ड निवासी उदय प्रताप वर्मा घर के बगल के वीरेंद्र कुमार के साथ बाइक से देर रात घर जा रहे थे। पावर हाउस के पास चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और पीछे बैठे अजय प्रताप वर्मा गिर गए। हेलमेट न होने के चलते उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी गौर भेजवाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान उदय वर्मा की मौत हो गई। रेंद्र कुमार के पैर में हल्की चोट लगी। उदय प्रताप वर्मा दो भाइयों में सबसे छोटा था। उदय के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उदय प्रताप वर्मा बगल के मोहल्ले में निमंत्रण करके अपने घर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।