फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 केंद्रों पर होगी सीबीएसई फर्स्ट टर्म की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
13 केंद्रों पर होगी सीबीएसई प्रथम टर्म की परीक्षा
विज्ञापन

10वीं में 3282 और 12वीं में 2415 परीक्षार्थी पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की प्रथम टर्म की परीक्षा 30 नवंबर से जिले के 13 केंद्रों पर होगी। इसमें 10वीं व 12वीं के 5697 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन तैयारी में जुट गया है। परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगी।
सीबीएसइ बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के कारण अपने पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार दो टर्म परीक्षा होगी। 10वीं प्रथम टर्म की 30 नवंबर और 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर से सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। जिले के 10वीं में 3282 व 12वीं में 2415 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रथम टर्म एक की परीक्षा को ओएमआर शीट पर कराई जाएगी, जिसमें बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल एकेडमी, श्रीराम पाब्लिक स्कूल, कपिल गंगा, सीडीएम एकेडमी, आरसीसी पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स सहित 13 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षा 16 व 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है। मेजर विषयों की 10वीं प्रथम टर्म की 30 नवंबर व 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर को समाप्त होगी।
प्रश्न पत्र पढ़ने को मिलेंगे 20 मिनट
सीबीएसई इस बार परीक्षार्थियों को 20 मिनट पेपर पढ़ने के लिए समय देगा। पहले यह 15 मिनट का था। परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एक केंद्र में ज्यादा से ज्यादा 350 विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। साथ में सैनिटाइजर लेकर आना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रत्येक विद्यार्थी व परीक्षक को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति होगी।
परीक्षा के लिए सचल दल गठन किए जाएंगे। परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा पर्यवेक्षक की नजर रहेगी।
राजेश चौधरी, नोडल अधिकारी, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें