फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल रहे लिव-इन में, नौकरी लगने के बाद शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल रहे लिव-इन में, नौकरी लगने के बाद शादी से इन्कार
विज्ञापन

- शादी तय होने के कुछ समय बाद से रहने लगे साथ-साथ, युवती की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शादी तय होने के बाद आठ वर्ष लिव-इन में रहे। नौकरी लगने के बाद मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि शादी के लिए वह 35 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुरानी बस्ती थाने में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती की तहरीर के अनुसार, गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत शुक्ला के साथ उसकी शादी 2012 में तय हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। बाद में वे लिव इन में रहने लगे। आरोप है कि प्रशांत नौकरी लगने तक शादी के लिए रुकने का झांसा देता रहा। 2016 में आरोपी की नौकरी बैंक में लग गई। पीड़िता का कहना है कि घरवालों ने शादी की तारीख तय कर दी। मगर तब प्रशांत के माता-पिता लालच में आकर 35 लाख रुपये दहेज मांगने लगे। प्रशांत का भाई भी इसके लिए दबाव बनाने लगा। प्रशांत के माता-पिता को उसके पिता ने 2015 में ही पांच लाख रुपये दिया जा चुका है। अब प्रशांत व उसके घरवाले शादी से इंकार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला उप निरीक्षक मीरा चौहान मामले की तफ्तीश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें