फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेल भेजा गया ग्राम पंचायत का प्रस्ताव फाड़ने का आरोपी

Sat, 25 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया। शुकुलपुरा ग्राम पंचायत परिसर में कोटे की दुकान के चयन को लेकर हुए विवाद में ग्राम पंचायत का प्रस्ताव फाड़ने के आरोपी पर केस दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को दुबौलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा ग्राम पंचायत परिसर में कोटेदार के चयन को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के भी प्रबंध थे। चयन की प्रक्रिया के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब ग्राम पंचायत के सचिव श्याम बिहारी वर्मा से कार्यवाही रजिस्टर को कोटेदार पद के प्रत्याशी गंगा प्रसाद ने पुलिस की मौजूदगी में छीनकर फाड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच कर खूब हंगामा किया था। बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने फिर से चुनाव कराने का लिखित आश्वासन देकर किसी तरह से आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया था।
इस प्रकरण में दुबौलिया पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव श्याम बिहारी शर्मा की तहरीर पर आरोपी गंगा प्रसाद शुक्ल पर केस दर्ज किया गया।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें