फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली व ईद पर शांति व्यवस्था का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना सभागार में बुधवार को होली, रमजान व ईद के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम मनोज प्रकाश ने कहा कि होली रंगों का पर्व है। वर्तमान में अराजक तत्वों ने इसे नशे का त्योहार बना दिया है। उन्होंने कहा कि होली और ईद पर शांति व्यवस्था का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



सीओ कुलदीप ने कहा कि त्योहार के दौरान यदि कोई भी नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया तो न सिर्फ चालान कटेगा बल्कि ऐसे तत्वों को जेल भी भेजा जाएगा और उनकी गाड़ी सीज की जाएगी। बैठक के दौरान रुधौली नगर पंचायत के अध्यक्ष धीरसेन निषाद, मझौवा कला निवासी राजकुमार पांडेय, रुधौली कस्बा निवासी मोहम्मद शकील, विजय तिवारी ने भी शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने पर अपनी बात रखी।
पचारी खुर्द निवासी तुलसीराम होलिका दहन वाले स्थान पर पुलिसकर्मियों को मौजूद रखने की सुझाव दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने कहा कि पुलिस की तरफ से पहले से ही इस तरह की व्यवस्था बनाई जा चुकी है एक बीट पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी पर तीन होलिका स्थान को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें