फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षिप्त-4

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हिस्ट्रीशीटर सहित नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती )। मंगलवार को रुधौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पटवारिया निवासी अहमद हुसैन, बालेश्वरी नगर वार्ड निवासी रामजतन मौर्या, विशुनपुरवा निवासी अब्दुल गनी, मूड़ाडीहा खुर्द निवासी राम प्रकाश चौधरी, बांसखोर कला निवासी विशंभर नाथ सोनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शांति भंग की आशंका को देखते हुए थाना क्षेत्र के हसनी निवासी रामसुभाष, छपिया निवासी निर्मल, सुखलाल तथा कमलेश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
मिल गेट के सामने पलटा ट्रेलर, मार्ग अवरुद्ध
मुंडेरवा ( बस्ती)। मंगलवार को शाम पांच बजे सजनाखोर बी सेंटर से गन्ना लाद कर मुंडेरवा चीनी मिल पर आ रहा ट्रेलर चीनी मिल गेट के सामने ही पलट गया। हालांकि भीड़भाड़ वाली जगह होने के बावजूद वहां कोई मौजूद नहीं था। वाहन के पलटने से बस्ती कांटे मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से रोडवेज की बसों को गोदमवा मोड़ से मोड़ दिया गया जिसकी वजह से मुंडेरवा महादेवा सहित अन्य जगहों को जाने वाले यात्रियों को दो तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। लोगों का कहना है कि ट्रेलर बाजार के दिन (बुधवार, शनिवार) पलटा होता तो बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन

अवैध शराब व तमंचे के साथ गिरफ्तार
बस्ती। थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस ने 05 अभियुक्तों को 125 लीटर अवैध शराब व जगत नरायन निवासी नटौआ थाना छावनी को एक तमंचा 315 बोर व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पैरा मिलिट्री के साथ पुलिस ने किया पैदल मार्च
बस्ती। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना छावनी पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पैदल मार्च करते हुए भ्रमण किया। क्षेत्र के खानकला, खम्हरिया, राम रेखा, कस्बा अमोढ़ा में पैदल मार्च किया। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर लगातार भ्रमण जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें