फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 केंद्रों से 87 हजार एमटी की जाएगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 87 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन

बस्ती। न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत जिले में 116 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो गई है। इसके लिए किसानों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिले में खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ 73, यूपी पीसीयू के 18 एवं एफसीआई का एक क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। जिले का लक्ष्य 87 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। इस बार गेहूं की कीमत 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।
विज्ञापन

न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना में अब गेहूं खरीद की बारी है। पिछले वर्ष यहां कोरोना के चलते लक्ष्य तय नहीं हुआ था, मगर उससे पहले के लक्ष्य को मानकर प्रशासन ने खरीदारी की थी। खरीद की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। क्रय केंद्रों पर किसानों की उपस्थिति एवं खरीद ई-पास मशीन पर अगूंठा स्कैन करके किया जाएगा। किसान आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से पंजीकरण करा सकते हैं। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद को लेकर विभाग ने रणनीति बनाई है। चूंकि अभी आवक नहीं हो रही है मगर सभी केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई है। बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है। सभी प्रभारियों को ई-पास मशीन भी उपलब्ध करा दी गई है। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि अपने जिले में खरीद केंद्र तो सक्रिय कर दिए गए हैं मगर अभी केंद्रों पर गेहूं नहीं आ रहा है। क्योंकि अधिकांश फसल अभी खेत में ही है। 15 अप्रैल के बाद से गेहूं की आवक होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें