फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खराब गुणवत्ता की 84 किलो नमकीन जब्त

विज्ञापन
मानिकचंद चौराहे पर खराब गुणवत्ता की नमकीन को सील करती एफएसडीए की टीम। स्रोत- विभाग।
विज्ञापन
बस्ती। होली और रमजान के त्योहार खराब गुणवत्ता एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों को खपाने के लिए धंधेबाज खूब नूरा कुश्ती कर रहे हैं। बुधवार को अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के मानिकचंद चौराहे के पास खराब गुणवत्ता की 84 किलो नमकीन जब्त कर दिया और नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली की मानिकचंद चौराहे पर एक मिठाई की दुकान गुणवत्ता विहीन नमकीन तैयार किया जा रहा है। टीम ने मौके पर छापा मारा तो दुकान पर नमकीन तैयार किया जा रहा था। मौके पर गंदगी फैली हुई थी। टीम ने तैयार नमकीन जब्त कर लिया और सैंपल जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा बाजार में स्थित मिठाई की अन्य दुकानों में भी जांच की गई। कुछ दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा दिया गया तो कुछ दुकानदार टीम के आने की सूचना पर शटर गिरकर फरार हो गए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावट पर रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शहर के दो मिठाई कारोबारी और एक दूध विक्रेता को चेतावनी पत्र दिया गया है। इन दुकानों पर गंदगी पाई गई थी। यदि सुधार नहीं हुआ तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि होली और रमजान के त्योहार को देखते हुए धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन की नजर से दूर हटकर ग्रामीण अंचल में भी धंधेबाज मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण का अड्डा बना लिए हैं। यहां रंगों और खराब गुणवत्ता के बेसन, आलू, तेल का इस्तेमाल कर चिप्स, पापड़, नमकीन आदि बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। जिसकी खेप ग्रामीण कस्बों के दुकानों पर पहुंचा दी जा रही है। त्योहार की बहार में यह लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। खराब गुणवत्ता के सामग्रियों से तैयार यह खाद्य पदार्थ सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें