फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं की जाएगी बर्दाश्त

विज्ञापन
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बस्ती। सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए। इसके लिए मंडलीय सुरक्षा समिति गाइड लाइन के अनुरूप विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए जनहित में कार्य संपादित करें।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना निदेशक एनएचएआई ने बताया कि मुख्यालय स्तर से ओवर स्पीड कैमरा लगाए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसे फरवरी 2026 के अंत तक पूर्ण करा लिया जाएगा। एटीएमएस/कैमरा इंस्टालेशन का कार्य संवेदक द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इसके निमित्त जरूरी उपकरणों की खरीदारी की जा रही है। मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में सांकेतिक बोर्ड स्थापित कराए गए हैं, जो दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में स्थापित है।
यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी ने बताया कि बड़ेवन पर हाईमास्ट लाइट क्रियाशील न होने के कारण वाहनों के आवागमन में असुविधा उत्पन्न हो रही है। एनएचएआई के निदेशक ने बताया कि शीघ्र ही प्रकाश व्यवस्था करा दी जाएगी। मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि वाहनों की फीटनेश, लाइसेंस की वैधता तथा ड्रिंकर चालकों की गहनता से चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में गुड सेमेरिटन के रूप में कार्यरत प्रमोद ओझा ने बताया कि छावनी के पास रामरेखा पुल की रेलिंग टूटी हुई है। इसे तुरंत ठीक कराया जाना आवश्यक है। एनएचएआई के पास नये वाहन दुर्घटना की स्थिति में मौजूद हैं, मगर गैस कटर सहित अन्य उपकरणों की कमी है।
बैठक का संचालन आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्या ने किया। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती राजीव निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी संतकबीरनगर, आरटीओ फरीउद्दीन, सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल, सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी, गुड सेमेरिटन सदस्य प्रमोद ओझा सहित संबंधित मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें