फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : कारागार सहित जिले में मिले 60 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : कारागार सहित जिले में मिले 60 नए पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- सभी को किया होम क्वारंटीन, 52 मरीज ठीक हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में सोमवार को 60 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 437 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि अब तक कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिला कारागार में जांच के दौरान पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें अन्य कैदियों से अलग कर दिया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 694 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा जिले में पॉजिटिव लोगों में से 52 रिकवर हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला कारागार में जांच के बाद पॉजिटिव मिले लोगों को अलग कर क्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि अब सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वालों का नमूना लेकर जांच कराया जा रहा है। बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। कहा कि टीकाकरण प्रतिरक्षित लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। भीड़भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है, जितने भी संक्रमित मिले हैं, उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें