जिले में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले
बस्ती। जनपद में सोमवार को कोरोना के 19 नए केस मिले। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 38 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 153 हो गई है। सोमवार को 579 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। संक्रमण के ग्राफ में कमी जरूर है, मगर खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रखा है। बताया कि रविवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 19 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 38 रिकवर होकर निगेटिव हो गए हैं। अब 153 पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें मेडिकल किट दिया गया है। कहा कि मेडिकल किट का परिणाम बहुत अच्छा है। इसका लाभ मरीजों को मिला है। कहा कि गांव-गांव इसका वितरण किया जा रहा है। अब भी करीब एक लाख किट की मांग शासन को भेजी गई है।