फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा को छोड़ प्रमुख दलों ने घोषित नहीं किए सभी प्रत्याशी

विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन की तिथि भी नजदीक आ रही है। लेकिन, भाजपा ने रुधौली, कांग्रेस ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र तो समाजवादी पार्टी ने कप्तानगंज विधानसभा सीट को छोड़ बाकी चार सीटों पर अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन


जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। यहां कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। जिस पर अब तक केवल बहुजन समाज पार्टी ने ही सभी प्रत्याशी के नाम घोषित किए हैं जबकि भाजपा ने रुधौली तो सपा ने सदर, हर्रैया, रुधौली और महादेवा विधानसभा सीट पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने अभी तक सदर, हर्रैया, रुधौली और कप्तानगंज सीट से उम्मीदवारों की घोषणा की है। लेकिन महादेवा में कौन उम्मीदवार होगा, इसे लेकर अभी तक केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। वहीं, दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने खेमे के नेता का टिकट अब भी पक्का मान रहे हैं।

हालांकि चुनावी गलियारे में जिन नामों पर चर्चा है, उन खेमों के लोग अपनी दावेदारी पक्की मानकर तैयारी में जुटे हैं, मगर नेतृत्व की ओर से अब तक पत्ता नहीं खोला गया है। फिलहाल इन क्षेत्रों में खुद को प्रत्याशी मानकर कई लोग मैदान में अपना प्रचार करने में जुटे हैं। इधर अब चुनाव की तिथि ज्यों-ज्यों निकट आ रही है। जीत हार की चर्चाओं का बाजार गरम होने लगा है।
विज्ञापन


चाय-पान की दुकानों पर भी लोग अपने-अपने दल के बारे में बढ़ चढ़ कर बात करने लगे हैं। हालांकि अभी भी आम आदमी मतदान को लेकर यहां चुप्पी साधे हुए है, मगर धीरे-धीरे माहौल पर चुनावी रंग चढ़ रहा है। चूूंकि इस बार का चुनाव की गहमा गहमी कोरोना ने लील ली है, मगर प्रत्याशी अबकी गांव-गांव गली-गली घूम कर प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें