फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की छह घटनाओं में 18 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की छह घटनाओं में 18 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। छह अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट की घटनाओं में कोतवाली, पुरानी बस्ती, कलवारी, हर्रैया, कप्तानगंज व दुबौलिया पुलिस ने 18 के विरुद्घ केस दर्ज किया है। कोतवाली थाने में बेलवाडाड़ी निवासी पलक श्रीवास्तव ने तहरीर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मोहल्ले के योगेश कुमार श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव व अन्य ने आंवला तोड़ने के विवाद को लेकर घर में घुसकर उनके चाचा व चाची को मारपीट कर अपशब्द कहा और जानमाल की धमकी दी। पुरानी बस्ती के मेहतर टोला मंगलबाजार निवासी अली अहमद का आरोप है कि मोहल्ले के नसीब, आरिफ, चिकवा टोला निवासी प्रिंस और रंजीत चौराहा के मोनू ने मुकदमे में सुलह करने व फर्जी मुकदमे में फंसाने को लेकर जानमाल की धमकी दी। कप्तानगंज थाने के जसईपुर निवासी अमित कुमार तिवारी का आरोप है कि बढ़या निवासी विनय गौतम, मलियाचूहा निवासी ज्ञानचंद्र, दयालपुर निवासी विनय व अखिलेश सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके भाई को अपशब्द कहते हुए धमकाया और मारपीट की। दुबौलिया थाने के साड़पुर पटपरवा निवासी मीरा देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रविन्द्र व बाबा ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। हर्रैया के बड़हर खुर्द निवासी शिवपूजन का गांव के अंबिका समेत चार लोगों पर आरोप है कि सबने आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कलवारी के भेड़वा निवासी सरिता का आरोप है कि गांव के कपिलदेव समेत तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। विवाद में कान की बाली टूट गई और जानमाल की धमकी भी दी। सभी प्रकरणों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें