उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस में युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। ट्रेन में ही महिला ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। शनिवार तड़के ट्रेन के बरेली पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस 22419 गाजीपुर से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे चली थी। यहां से गाजीपुर के थाना कासिमाबाद के एक गांव ही महिला आनंद विहार टर्मिनल जाने के लिए कोच नंबर एस थ्री में अपनी सीट पर थी। रात में महिला सो गई।