बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में टॉफी दिलाने के बहाने 30 साल के भट्ठा मजदूर ने चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही फारूख आया और दुकान से टॉफी दिलवाने के बहाने बेटी को पड़ोस के एक खाली मकान में ले गया। वहां बेटी से दरिंदगी करने लगा।
महिला को देख फरार हुआ आरोपी
काफी देर से बच्ची को गायब देखकर मां उसे खोजती हुई उधर पहुंची तो उस मकान से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। वह अंदर गईं तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। मां बच्ची को लेकर थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।