फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी बनें आजादी के जश्न का हिस्सा, प्रतियोगिताओं में जीतें इनाम

विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान का आगाज

बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का जश्न मनाने के लिए अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज हो चुका है। इस आयोजन के जरिये आप भी आजादी के जश्न में शामिल हों और देश प्रेम के साथ अपना हुनर भी दिखाएं। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही आजादी के रंग में रंगे कवि सम्मलेन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, परिणाम 20 अगस्त को होंगे घोषित
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 7669479649

बनें इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा

फैंसी ड्रेस: वीरों को नन्हों का सलाम

यदि आपका बच्चा पांच साल तक की आयु का है तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें और उसकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करें। शीर्ष 10 बेहतरीन फोटोग्राफ्स पुरस्कृत किए जाएंगे।

ड्राइंग कंपटीशन: मेरा सैनिक-मेरा अभिमान

यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से कक्षा छह तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड करें। चित्र पर नाम, मोबाइल नंबर, क्लास और शहर स्पष्ट लिखा होना चाहिए। शीर्ष दस विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।

लेखन प्रतियोगिता: मेरा सैनिक-मेरा अभिमान

कलम उठाइए और लिख भेजिए देश के वीरों के नाम पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध और कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध/ कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सात से 10 तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। विषय ‘मेरा सैनिक-मेरा अभिमान’ पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें भी शीर्ष 10 विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।

परिवार संग गाएं जन गण मन

15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ गाएं राष्ट्रगान। राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो मोबाइल नंबर 7669479649 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ्स का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान की मुद्रा में ही खड़े हों। उसके बाद ही फोटो क्लिक करें। केवल व्हाट्सएप पर भेजे फोटोग्राफ्स ही स्वीकार किए जाएंगे।

जानिए कहां और कब भेज सकते हैं प्रविष्टियां

प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होंगी। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र में प्रकाशित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।

काव्य कैफे में गूजेंगी देश प्रेम की कविताएं

जरा याद करो कुर्बानी नाम से कवि सम्मलेन का आयोजन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें