फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद लगाया गया जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डोहरा मोड़ पर हुआ हादसा, कई और लोग भी बस की चपेट में आने से बचे
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिश्तेदार को देखकर लौट रहे सुमित मिश्रा की बाइक में डोहरा मोड़ पर रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सुमित की पत्नी सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई, खुद सुमित भी गंभीर रूप से घायल हो गए। भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई की और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
बारादरी इलाके की आकाशपुरम कॉलोनी में रहने वाले सुमित मिश्रा पत्नी सुनीता के साथ शनिवार को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे। डोहरा मोड़ पर जैसे ही वह घर की तरफ मुड़े, पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुमित और सुनीता दोनों सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद भीड़ इकट्ठी हो गई। ड्राइवर ने बस लेकर भागने की कोशिश की तो तीन-चार और लोग भी बस की चपेट में आने से बच गए। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की, इसके साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मारपीट से घायल हुए बस ड्राइवर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो घंटे तक पीलीभीत रोड जाम

हादसे के बाद बरेली-पीलीभीत हाईवे पर लोगों ने जाम लगा दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। शनिवार का लॉकडाउन होने की वजह से सड़क पर राहगीर कम थे, बावजूद इसके भी वाहनों की लाइन काफी लंबी लग गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें