फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में अगले तीन दिन भी बारिश होने के आसार, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Sun, 19 Mar 2023 06:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Weather News Today: अगले तीन दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर करीब दस एमएम तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तेज बारिश की जताई जा रही संभावनाओं पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र भारी पड़ गया। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि, अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं। लिहाजा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने किसानों को बारिश से पहले ही खेतों में तैयार गेहूं की फसल काटने, कटी गेहूं, सरसों की फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था के लिए कहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर करीब दस एमएम तक बारिश की संभावना है। हालांकि, अनुकूल माहौल न बनने पर तेज हवाएं चलने से धूल के गुबार से लोग परेशान रहेंगे। हालांकि, दोनों ही स्थितियों में शहरवासियों को गर्मी से राहत रहेगी। 

शनिवार को सुबह से बादल मंडराते रहे। सुबह कुछ देर तक हल्की बारिश कई इलाकों में हुई। मगर दोपहर बारह बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। दोपहर एक बजे धूप निकल आई। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज हुआ। न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

फसल को काटकर छांव में रखें

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक अब फसलों की कटाई का समय नजदीक आ रहा है। अगैती गेहूं अब पक रहे हैं तो कहीं-कहीं कटाई भी हो रही है। वहीं, सरसों भी अब तैयार होने के कगार पर है। ऐसे में अगर तेज बारिश हुई तो फसल गिरने से काफी नुकसान की संभावना है। इससे बचाव के लिए किसानों को तैयार रहना होगा। 

Shahjahanpur News: खुटार से लापता हुई नेपाल की युवती, आधी रात कार में दिल्ली के दो युवकों संग मिली

उन्हें कटाई के लिए तैयार गेहूं, सरसों की फसल को जल्द सुरक्षित करना होगा। फसल काटकर छांव में रखना होगा। मौसम साफ होने पर उसे धूप दिखाएं। खेत में पानी का भराव न हो इसका पूरा ध्यान रखें। अभी से खेत में नालियां बना लें तो बेहतर रहेगा। सब्जियों की फसल पर बारिश का दुष्प्रभाव नहीं होगा मगर खेतों में जलभराव से बेलदार, लता वाली फसल में सड़न हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम बदलने से बढ़े बुखार, जुकाम के मरीज

मौसम में तीन दिनों से दिख रहे बदलाव का असर सेहत पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को ओपीडी में 1285 पर्चे बने। वहीं, करीब दो सौ से ज्यादा लोग पुराने पर्चे पर इलाज को पहुंचे थे। इसमें 30 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के रहे। 
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अकीक के मुताबिक बदलते मौसम में हल्की सी अनदेखी वायरल बीमारियों की वजह बन रही है। उन्होंने सर्दी, खांसी या जकड़न का एहसास होने पर लोगों को स्टीम लेने, बुखार पर तीन दिन तक पैरासिटामॉल और इससे ज्यादा दिन बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा है। एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन से बचने का सुझाव दिया है।

बरेली का मौसम 

अधिकतम : 25.0
न्यूनतम : 17.3
पूर्वानुमान : दिन भर हल्के घने बादल मंडराएंगे। बारिश की संभावना है।
सूर्योदय : 6:19 बजे
सूर्यास्त : 6:22 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें