फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार से लापता हुई नेपाल की युवती, आधी रात कार में दिल्ली के दो युवकों संग मिली

Sat, 18 Mar 2023 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

नेपाल की युवती अपनी मां के साथ बस में सवार होकर नेपाल जा रही थी। खुटार में उल्टी का बहाना करके वह उतर गई और लापता हो गई। उसकी मां ने पुलिस को बेटी के अपहरण की सूचना दी, जिससे खलबली मच गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में शुक्रवार रात नौ बजे नेपाल की एक युवती दिल्ली के युवकों के साथ कार में बैठकर लापता हो गई। युवती की मां ने थाना खुटार पुलिस को पुत्री का अपहरण किए जाने की सूचना दे दी। नेपाल की युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। बाद में युवती को बरेली के इज्जतनगर में पुलिस ने बरामद कर लिया।

विज्ञापन


नेपाल के जनपद पीडठान के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह कुछ वर्षों से दिल्ली के ओखला फेज-वन में अपने पति के साथ रहती है। वहां फास्ट फूड बेचती है। उसकी पुत्री की शादी नेपाल में ही डेढ़ वर्ष पहले हुई है। तीन माह से उनकी पुत्री भी उनके साथ दिल्ली में रहती थी। शुक्रवार को अपनी पुत्री को छोड़ने नेपाल जा रही थी।

प्रेमिका संग रहेगा पति: पहली पत्नी ने किया हंगामा, दिनभर चली पंचायत, फिर हुआ 'अजब' फैसला
विज्ञापन


रात नौ बजे खुटार के तिकुनियां चौराहा पर बस रुकने पर उनकी पुत्री बस से उतर गई थी। इस बीच कार से पहुंचे कुछ लोग उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए हैं। महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास के घरों, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक भी किए गए। इससे पता चला कि कार पूरनपूर रोड पर गई है। 

Trending Videos

पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोकी कार 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पीलभीत और बरेली पुलिस को भी मामले की जानकारी देकर सहयोग मांगा। हाईवे पर चेकिंग भी शुरू कराई गई। रात करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान बरेली के इज्जतनगर थाने की पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में दो युवकों के साथ नेपाली युवती भी मिल गई। 

सूचना पाकर खुटार पुलिस इज्जतनगर पहुंची और सभी को थाने ले आई। बाद में पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती को प्रेमी युवक और उसका साथी कार से ले गए थे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी युवक भी दिल्ली में ओखला फेज वन में महिला के घर के पास ही रहता था। नेपाली युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन

युवती की मां ने कार्रवाई किया इनकार 

युवक दिल्ली से ही कार से बस के पीछे चल रहा था। युवती उल्टी होने का बहाना कर बस से उतरी थी और प्रेमी के साथ कार में बैठ कर चली गई। पुत्री के मिलने के बाद महिला ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। महिला अपनी बेटी को लेकर नेपाल के लिए चली गई है। महिला के मना करने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें