फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः दस सीटों पर मतदान, सात भाजपा, दो सपा और एक निर्दलीय को

विज्ञापन
बिथरी ब्लॉक में घूंघट की आड़ में मतदान करने जातीं बीडीसी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ में जीती सपा, रामनगर में निर्दलीय उम्मीदवार ने चौंकाया
विज्ञापन

पांच सीटों पर हुआ था निर्विरोध निर्वाचन, 15 सीटों में अब 11 पर भाजपा और तीन पर सपा का कब्जा

बरेली। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में शनिवार को 10 सीटों के लिए मतदान होने के बाद भाजपा ने सात और सीटें जीत लीं। दो सीटें सपा और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली। चार सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं लिहाजा मतदान के बाद जिले के कुल 15 में से 11 ब्लॉकों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एक सीट पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ सपा को कुल मिलाकर सिर्फ तीन सीटें मिल पाईं।
जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इस दौरान दमखोदा, भोजीपुरा, क्यारा और आलमपुर जाफराबाद में भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया लिहाजा इन चारों ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। भुता में सपा उम्मीदवार जगमोहन सिंह के खिलाफ भाजपा के रामाशंकर भारद्वाज ने परचा दाखिल किया था लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया लिहाजा जगमोहन सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 10 ब्लॉकों के लिए हुए मतदान और मतगणना के बाद मीरगंज, बहेड़ी, नवाबगंज, भदपुरा, मझगवां, फरीदपुर और बिथरी चैनपुर समेत सात ब्लॉकों में भाजपा, शेरगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी में सपा और रामनगर ब्लॉक में निर्दलीय उम्मीदवार विजेता को निर्वाचित घोषित किया गया।

सीट निर्वाचित दल

  • मीरगंज गोपाल कृष्ण भाजपा
  • शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी सपा
  • फतेहगंज पश्चिमी किरन यादव सपा
  • बहेड़ी अमरेंद्र सिंह भाजपा
  • नवाबगंज प्रज्ञा गंगवार भाजपा
  • भदपुरा रश्मि गंगवार भाजपा
  • दमखोदा स्नेहलता गंगवार भाजपा
  • भोजीपुरा योगेश पटेल भाजपा
  • रामनगर विजेता निर्दलीय
  • भुता जगमोहन यादव सपा
  • मझगंवा यशवंत सिंह भाजपा
  • फरीदपुर सोनम भाजपा
  • बिथरी चैनपुर बृजेश कुमारी भाजपा
  • आलमपुर जाफराबाद आरती देवी भाजपा
  • क्यारा रजनी चौहान भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें