फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- पुलिस उत्पीड़न करे बंद, घटना का जल्द हो खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस की बार-बार पूछताछ और गांव के युवकों को हिरासत में लेने से परेशान ग्रामीणों ने हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस बेवजह उत्पीड़न कर रही है। दिन हो रात गांव जब चाहे घर में घुस आ रही है। पूछताछ के लिए युवकों को लेकर चली जा रही है। युवकों के खिलाफ कोई साक्ष्य भी नहीं है। बता दें कि युवकों को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर शांत कराया था। शनिवार रात शव मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गांव के युवकों, छात्रा के पहचान वालों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में कोई नतीजा नहीं निकला तो उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई चलती रही। इधर, गांव के कुछ युवकों को फिर से हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार पुलिस घर में घुस आ रही है। पूछताछ के लिए युवकों को हिरासत में ले रही है। बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

खुलासे के लिए टीम लगी है। छात्रा के रिश्तेदारों, सहेलियों, पड़ोसियों आदि से पूछताछ की जा रही है। सभी के बयान से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें